फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   58 doctors transferred in uttarakhand cmo tb officers changed in many districts

उत्तराखंड: 58 डॉक्टरों के तबादले, कई जिलों के सीएमओ, टीबी अधिकारी बदले गए, पहाड़ से नीचे उतारे गए डॉक्टर

Wed, 06 Oct 2021 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 06:27 AM IST
सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के तबादले की जो सूची जारी की है, उसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों को पहाड़ से मैदानी जिलों में लाया गया है। देहरादून के सीएचसी रायपुर में कई डॉक्टरों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
58 doctors transferred in uttarakhand cmo tb officers changed in many districts
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को 58 डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए। चिकित्सा स्वासथ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके तहत कई जिलों के सीएमओ, टीबी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


शासन ने एसीएमओ पौड़ी डॉ. कुमार खगेंद्र का तबादल प्रभारी सीएमओ हरिद्वार के पद पर कर दिया है। थलीसैंण सीएचसी से डॉ. नमिता को ज्वालापुर सीएचसी में भेजा गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता बमोला को प्रेमनगर से बेस अस्पताल कोटद्वार, सीएचसी खिर्सू के डॉ. यू वी भानुप्रिया को चमोली, सीएचसी ब्रहमखाल उत्तरकाशी में तैनात डॉ. आस्था राठौर को सीएचसी बरौंथा देहरादून, रायपुर सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एसपी कुड़ियाल को प्रभारी सीएमओ चमोली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत को सर्जन, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के पद पर भेजा गया है। चंपावत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडुरी को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय के पद पर, गोपेश्वर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिबाला वासन को गांधी शताब्दी अस्पताल देहरादून में, कोरोनेशन अस्पताल की डॉ. रीता भंडारी को पीएचसी बालावाला में भेजा गया है। दून अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस रावत को सीएचसी रायपुर में चिकित्सा अधीक्षक, नगर पालिका मसूरी के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर, संयुक्त निदेशक डॉ. एचसीएस मर्तोलिया को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा के पद पर, कर्णप्रयाग के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित केसरवानी को टीबी चिकित्सालय नरेंद्रनगर टिहरी, गोपेश्वर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा ठाकुर को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर देहरादून, नगर निगम देहरादून के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी को स्वास्थ्य महानिदेशालय, कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय के डॉ. संजीव कुमार सिंह को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर उप जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. कमलजीत सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सीएचसी सहसपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता सयाना परमार को सीएचसी रायपुर, पौड़ी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा को रेडियोलॉजिस्ट, जिला कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भेजा गया है।

सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा को स्वास्थ्य महानिदेशालय में भेजा गया है। नैनीताल के चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय नैथानी को ऋषिकेश, मसूरी के डॉ. प्रदीप राणा को नगर स्वास्थ्य अधिकारी मसूरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएचसी गैरसैंण के डॉ. राहिल अनवर को नैनीताल जिला अस्पताल में ईएमओ, चमोली के सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को प्रभारी सीएमओ चंपावत का पद सौंपा गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार को प्रभारी सीएमओ पौड़ी बनाया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. डीके चग्रपाणि को संभागीय प्रशिक्षण केंद्र हल्द्वानी भेजा गया है। नैनीताल जिला अस्पताल से स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू रावत को सीएचसी रायपुर, रुड़की के डॉ. अनिल को नगर स्वास्थ्य अधिकारी रुड़की के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गीतिका जोशी को नरेंद्रनगर से रेडियोलॉजिस्ट सीएचसी रायपुर लाया गया है। कोटद्वार के डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, कोटद्वार की ही डॉ. नम्रता त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, चमोली में तैनात डॉ. हिमांशु मिश्रा को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, हरिद्वार के डॉ. अजय कुमार को स्वास्थ्य महानिदेशालय, दुगड्डा पीएचसी से डॉ. नाजिम अली को हरिद्वार का सीएमओ बनाया गया है।

सतपुली सीएचसी के डॉ. कुलदीप कुमार को पीएचसी देवाल चमोली, पीएचसी देवाल के डॉ. मनोज कुमार को दुगड्डा, देहरादून के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर पांडेय को महानिदेशालय में भेजा गया है। टिहरी के टीबी रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा को देहरादून का जिला क्षय रोग अधिकारी बनाया गया है। पीएचसी दुगड्डा के डॉ. शैलेंद्र कुमार बड़थ्वाल को देहरादून महानिदेशालय, उत्तरकाशी से डॉ. जितेंद्र नेगी को टीबी रोग अधिकारी टिहरी, अल्मोड़ा के सर्जन डॉ. राजेंद्र भौत को बेस अस्पताल हल्द्वानी, अल्मोड़ा से डॉ. चंचल मार्छाल को बेस अस्पताल हल्द्वानी, टिहरी से डॉ. ऊषा को ऋषिकेश, सीएचसी रायपुर के डॉ. आनंद शुक्ला को महानिदेशालय, सचिवालय डिस्पेंसरी से डॉ. बिमलेश जोशी को महानिदेशालय, रुद्रप्रयाग से डॉ. श्रुति शर्मा को सीएचसी रायपुर, रुद्रप्रयाग से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू तोमर को जिला कोरोनेशन अस्पताल देहरादून, चकराता से डॉ. नरेंद्र चौहान को विकासनगर, विकासनगर के डॉ. एसके झा को सीएचसी रायपुर, उत्तरकाशी से डॉ. सुजाता सिंह को महानिदेशालय, रिखणी खाल से डॉ. मुनेंद्र तिवारी को पौड़ी, टनकपुर के डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी को प्रभारी सीएमओ पिथौरागढ़, टनकपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम तिवारी को यहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

रुद्रप्रयाग से डॉ. जेएस नेगी को महानिदेशालय, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉ. विमल गुसाईं को एसीएमओ रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर से डॉ. जेएस चुफाल को महानिदेशालय, पौड़ी से डॉ. अंजली जोशी को कटापत्थर देहरादून स्थानांतरित किया गया है।


पहाड़ से नीचे उतारे गए डॉक्टर
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के तबादले की जो सूची जारी की है, उसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों को पहाड़ से मैदानी जिलों में लाया गया है। देहरादून के सीएचसी रायपुर में कई डॉक्टरों का तबादला किया गया है। तमाम डॉक्टरों को महानिदेशालय देहरादून या देहरादून के आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed