फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   55 thousand left after not getting pizza

पिज्जा मिला नहीं खाते से निकल गए 55 हजार

Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
55 thousand left after not getting pizza
इंटरनेट से नंबर लेकर पिज्जा ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला को पिज्जा तो मिला नहीं, लेकिन खाते से 55 हजार रुपये जरूर गंवा बैठी। मामले में साइबर थाने की जांच के बाद अब नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुधा चौकियाल निवासी धर्मपुर ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। चार फरवरी को वह रात नौ बजे ऑनलाइन पिज्जा ऑडर कर रही थीं। तभी दो अलग-अलग नंबरों से उनके पास फोन आया। उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजते हुए कहा कि उसमें वह अपने एटीएम कार्ड की डिटेल भेज दें। भुगतान होते ही कुछ देर में पिज्जा पहुंच जाएगा। पिज्जा मंगवाने के झांसे में सुधा ने उनके दिए लिंक पर अपने एटीएम कार्ड की जानकारी दे दी। इसके बाद उन्हें पता लगा कि उक्त नंबर साइबर ठगों का है। इसके बाद तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से 55 हजार रुपये कट गए। उन्होंने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में तहरीर दी। वहां से शिकायत नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed