फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईएफएमएस से बिगड़ा वितीय प्रबंधन

आईएफएमएस से बिगड़ा वितीय प्रबंधन

Sat, 04 May 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
आईएफएमएस से बिगड़ा वितीय प्रबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है कि बिना प्रशिक्षण के एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) लागू होने से वित्तीय प्रबंधन पटरी से उतर गया है। इससे कई विसंगतियां पैदा हो गई हैं। अधिकारियों को प्रशिक्षण न होने से अप्रैल का वेतन में भी देरी हो गई। साथ ही कई कटौतियां स्वत: हो गईं। एसोसिएशन ने इस सिस्टम को जल्द ठीक करने की मांग की है।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी ने बताया कि आईएफएमएस प्रणाली को अप्रैल 2019 में लागू कर दिया गया था, लेकिन इससे पहले आहरण वितरण अधिकारियों को इसका न तो प्रयोग दिखाया गया और न ही प्रशिक्षित किया गया। ऐसे में मार्च का वेतन काफी देर से जारी किया जा सका। यही नहीं अब साफ्टवेयर में कमी के कारण कई भत्ते देय न होने के बाद भी अपडेट हो रहे हैं। कई कटौतियां अपने आप हो रही हैं। साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों की ग्रेच्युटी, नगदीकरण, जीपीएफ आदि के निस्तारण की व्यवस्था इस साफ्टवेयर में नहीं है। कोठारी ने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र भेजकर जल्द से जल्द खामियां दूर करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यदि 15 दिनों के भीतर यह खामियां दूर नहीं होती हैं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed