{"_id":"5cbe27c7bdec2214676acd8b","slug":"51555965895-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक ठप रही निगम की ऑनलाइन सेवा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक ठप रही निगम की ऑनलाइन सेवा, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स जमा करने के लिए शुरू की गई नई वेबसाइट पहले दिन ही ठप रही। जिसकी वजह से उपभोक्ता भवन कर जमा नहीं कर पाए। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है एक दो दिन में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने 60 पुराने वार्डों के उपभोक्ताओं के लिए भवन कर जमा करने को नई वेबसाइट (http://www.dehradunhouseta&.in ) शुरू की है। इसके माध्यम से करदाता घर बैठे अपना हाउस टैक्स या कामर्शियल टैक्स जमा कर सकते हैं। सोमवार को पहले दिन वेबसाइट नहीं चलने से करदाता परेशान दिखे। ये स्थिति दोपहर तक रही। इस संबंध में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पहले दिन वेबसाइट में कुछ दिक्कतों की शिकायत मिली है। जिसे एक दो दिन में ठीक कर लिया जाएगा। वेबसाइट नहीं चलने के कारण लोगों ने निगम पहुंचकर अपना भवनकर जमा कराया है।