{"_id":"5c9a81a4bdec22493442e6f3","slug":"51553629604-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़न दस्ते ने कार से बरामद किए 1.49 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़न दस्ते ने कार से बरामद किए 1.49 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़नदस्ते ने कार से बरामद किए 1.49 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निर्वाचन आयोग के उड़नदस्ते और पुलिस की टीम ने एक कार से 1.49 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार सवार दो युवक इन रुपयों के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, जिसके चलते नगदी को सीज कर दिया गया है। टीम ने इसकी सूचना आयकर विभाग को प्रेषित कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र में उड़नदस्ता चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे ऋषिकेश से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी ली गई तो कार में रखे एक बैग से नगदी बरामद हुई। कार सवार युवकों ने अपने नाम गौतम चक्रवर्ती और सोनू बताया। नगदी की गिनती की गई तो यह 1.49 लाख रुपये पाई गई थी। गौतम और सोनू दोनों के पास ही इस नगदी से संबंधित न तो कोई कागज थे और न ही कोई वाजिब जवाब। इन युवकों ने बताया कि वे इस रकम को एक जिम से कलेक्शन करके ला रहे हैं। यह जवाब माकूल नहीं लगा तो संदेह के आधार पर इस रकम को सीज कर दिया गया और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने बताया कि उड़न दस्ते के इंचार्ज नरबीर सिंह बिष्ट और पुलिस टीम से एसआई अतुल लिंगवाल मौके पर मौजूद थे।