{"_id":"5c1d16e2bdec2256ac502463","slug":"51545410274-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग के शिविर में ग्रामीणों को किया लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग के शिविर में ग्रामीणों को किया लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। समाज कल्याण विभाग की ओर से राइंका ब्रह्मखाल में कल्याण शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
डीएम डा. आशीष चौहान के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से राइंका ब्रह्मखाल में कल्याण शिविर लगाया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन संबंधी 103 आवेदन पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर 25 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत 25 पंजीकरण हुए। ग्राम्य एवं पंचायतीराज विभाग ने 20 जन्म प्रमाणपत्र, 3 मृत्यु प्रमाणपत्र तथा 65 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की। राजस्व विभाग ने 16 लोगों को आय प्रमाणपत्र जारी किए, जबकि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने 108 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दीं। उद्यान विभाग ने 13 तथा कृषि विभाग ने 52 काश्तकारों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र मुहैया कराए। बाल विकास विभाग ने 21 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया। पशुपालन विभाग ने 38 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, डा. तरुण बुकेश्वर, डा. नेहा पांग्ती, डा. अमन, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, गोपाल राणा, सुंदरलाल पैन्यूली, सुरेश पंवार, मनोज चौहान, त्रेपन कुमार, दुर्गेश सिल्वाल और रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।