{"_id":"5bb7c80d867a5507ad33595c","slug":"51538770957-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने चेताया, सहकारी बैंकों का सर्वर ठीक न हुआ तो जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने चेताया, सहकारी बैंकों का सर्वर ठीक न हुआ तो जुर्माना
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश के 242 जिला सहकारी बैंकों और उनसे जुड़ी 700 सोसायटी में तीन दिन से सर्वर डाउन होने से ठप पड़े काम पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी यदि सर्वर जल्द ठीक नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल, प्रदेश के 242 सहकारी बैंकों का सर्वर विप्रो कंपनी की ओर से संचालित किया जाता है। तीन दिन से सर्वर पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से बैंकों में न पैसों का लेन-देन हो रहा है और न अधिकारी-कर्मचारी अन्य काम निपटा पा रहे हैं। मामला सहकारिता मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताई।
नहीं है कोई विकल्प
उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेहंदीरत्ता का कहना है कि किसी भी बैंक में सर्वर का विकल्प भी रखा जाता है। ताकि अचानक मुख्य सर्वर फेल हो जाए तो दूसरे सर्वर से काम चलाया जा सके, लेकिन प्रदेश के सहकारी बैंकों में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है।
विज्ञापन
सरकारी बैंकों का सर्वर चलाने वाली विप्रो कंपनी से लगातार वार्ता की जा रही है। शुक्रवार को भी वार्ता हुई है। उनका कहना है कि शनिवार (आज) सुबह तक सर्वर ठीक हो जाएगा। उसके बाद भी यदि ठीक नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई होगी।
-बीएम मिश्र, रजिस्ट्रार, सहकारिता बैंक