{"_id":"5b8ef11c867a5548423aa1dc","slug":"51536094492-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोस्टर प्रणाली से होगा राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोस्टर प्रणाली से होगा राशन वितरण
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोस्टर प्रणाली से होगा राशन वितरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गोदाम स्तर पर राशन वितरण में मिल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने रोस्टर प्रणाली की रणनीति तैयार की है। रोस्टर प्रणाली लागू होने से अब राशन ढुलाई में लगे वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके अलावा राशन वितरण के समय उस एरिया का इंस्पेक्टर भी मौजूद रहेगा। रोस्टर प्रणाली लागू करने के बाबत डीएसओ ने बुधवार को बैठक बुलाई है।
दरअसल लंबे समय से राशन डीलर गोदाम स्तर से वितरण में घटतौली, खराब राशन व समय से राशन ने मिलने की शिकायतें उठा रहे हैं। इसके अलावा आरएफसी गोदाम के कर्मचारियों पर परेशान करने और बिना पैसे दिए राशन नहीं देने के भी आरोप लगते हैं। इसी समस्या के बाबत आपूर्ति विभाग ने रोस्टर प्रणाली अमल में लाने की तैयारी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि क्लेमेंटटाउन, धर्मपुर, डालनवाला, कनाडप्लेस, खुड़बुड़ा व परिसीमन ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्टनगर से राशन का उठान करते हैं। यहां से अक्सर समय से राशन उठान नहीं हो पाता और कई डीलरों को दो से तीन दिन चक्कर लगाना पड़ता है। इसके अलावा बिना तौल कराए ही राशन उठान की शिकायतें भी आ रही हैं। ऐसे में रोस्टर प्रणाली लागू करने पर निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी क्षेत्रों के वितरण दिन तय कर दिए जाएंगे और रजिस्टर्ड वाहन से ही राशन की उठान कराई जा सकेगी। रोस्टर प्रणाली पर लागू के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें सुविधानुसार राशन उठान के दिन तय किए जाएंगे।