फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़ी कैंट में बेची रक्षा मंत्रालय की जमीन

गढ़ी कैंट में बेची रक्षा मंत्रालय की जमीन

Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी कैंट में बेची रक्षा मंत्रालय की जमीन
गढ़ी कैंट में बेची रक्षा मंत्रालय की जमीन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़ी कैंट बोर्ड क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय की भूमि को बेच दिया गया है। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग, मेरठ कैंट बोर्ड, राजस्व व पुलिस की टीम की ओर से कराए गए संयुक्त सर्वे में हुआ है। सर्वे रिपोर्ट एसआईटी को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कैंट बोर्ड इलाके के गढ़ी गांव में रक्षा मंत्रालय (रक्षा संपदा) की 240 वर्गमीटर जमीन है। वर्ष 2015 में सचिन कुमार ने डाकरा बाजार निवासी कृष्ण कुमार कश्यप से यह जमीन खरीदी थी। इसके बाद जब सचिन जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो सेना ने उन्हें जमीन रक्षा मंत्रालय की होने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कैंट थाने में कृष्ण कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कैंट बोर्ड से जमीन की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा। जिस पर कैंट बोर्ड ने मामला रक्षा संपदा विभाग मेरठ को भेज दिया था।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग के साथ संयुक्त टीम ने देहरादून पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। जिस पर पता चला कि बेची गई जमीन रक्षा मंत्रालय की ही है। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए सर्वे की रिपोर्ट एसआईटी को भेजी जा रही है। संयुक्त सर्वे में रक्षा संपदा मेरठ के उप मंडल अधिकारी नवीन कुमार, सब उप निरीक्षक पंकज कुमार, राजस्व उप निरीक्षक आनंद सिंह, कैंट बोर्ड के अवर अभियंता नवनीत क्षेत्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


===
आरटीओ ने जुलाई में वसूला 13 लाख जुर्माना
देहरादून। आरटीओ ने जुलाई में अब तक 625 वाहनों का चालान कर 13 लाख 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इस दौरा 60 वाहनों को सीज भी किया गया। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ आज दो विक्रम चालकों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed