फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ड्यूटी जाते-आते समय मृत्यु होने पर मिलेंगे 50 हजार

ड्यूटी जाते-आते समय मृत्यु होने पर मिलेंगे 50 हजार

Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी जाते-आते समय मृत्यु होने पर मिलेंगे 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ड्यूटी जाते या लौटते समय अगर परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों और आउटसोर्सकर्मियों की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजनों को तत्काल 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवहन निगम की निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। निगम के करीब साढ़े पांच हजार कर्मचारियों का इसका लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत चालकों और परिचालकोें की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में अभी तक परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए किसी भी स्थिति में ऐसी कोई सहायता नहीं दी जाती थी। लिहाजा वे लगातार मांग कर रहे थे कि ड्यूटी के बाद घर जाते या ड्यूटी आते समय हादसे में मृत्यु होने पर कर्मचारियों को एक निश्चित धनराशि मिलनी चाहिए, ताकि अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म के लिए परिजनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में उनकी मांग पर मुहर लग गई। निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी चालक, परिचालक और आउटसोर्स कर्मचारियों की किसी भी हादसे के दौरान मौत होने की स्थिति में परिजन को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दी जाएगी। इस निर्णय पर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि कर्मचारियों के हित में लिया गया यह फैसला सराहनीय है। इससे परिवहन निगम के कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed