{"_id":"5ac7d4204f1c1bb9618b600f","slug":"51523045408-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अगले चार दिन ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अगले चार दिन ओलावृष्टि की चेतावनी
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में सात से दस अप्रैल तक बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश का भी अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज सतही हवाओं के साथ हल्की वर्षा एवं गर्जन के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। जबकि, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर झक्कड़ और ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इसके बाद 10 अप्रैल तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान ओले गिरने का भी अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस बदले मौसम का कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।