फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, सोने का चोला चढ़ाया

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, सोने का चोला चढ़ाया

Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, सोने का चोला चढ़ाया
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, सोने का चोला चढ़ाया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
हनुमान जयंती पर आयोजित जन्मोत्सव में शनिवार को बजरंग बली को सिंदूर और सोने का चोला चढ़ाया गया। मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दिनभर हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ होते रहे। भजनों और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
झाझरा स्थित श्री बालाजी धाम में सुबह पांच बजे बजरंग बली को सोने का चोला चढ़ाया गया। इसके बाद संकट मोचन यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली से संकट हरने की प्रार्थना की। मंदिर समिति के संरक्षक हठयोगी के सानिध्य में संपूर्ण कार्य संपन्न हुए। समिति के सचिव अजय गोयल ने बताया कि हनुमान जयंती पर सवा ग्यारह मन के लड्डु का भोग लगाया गया। शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ की। इस अवसर पर भीम सिंह पुंडीर, नारायण दत्त भट्ट, मनीष डंगवाल, मीता सिंह, राहुल पुंडीर, अविनाश शर्मा, गौरव पुंडीर राजकुमार बंसल अर्जुन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर हनुमान जी का विशेष अभिषेक किया गया। शाम को मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ किया गया। शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, अर्जुन कोहली, हेमंत भाटिया, नरेंद्र खनी, यशपाल बहल, रवि प्रजापति, मोंटू भाटिया, अनीता महरौत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति पर माथा टेककर भक्तों ने संकट दूर करने की प्रार्थना की। इसके साथ ही मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बजरंग बली को सिंदूर और चोला चढ़ाया गया।

इस मौके पर योगाचार्य विपिन जोशी ने बताया कि हनुमान जी जन्मोत्सव साल में दो बार मनाया जाता है। इनमें एक चैत्र पूर्णमासी और दूसरा कार्तिक मास में मनाया जाता है। इस अवसर पर भजनों और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान पर डा. मथुरा दत्त जोशी, रमेश भट्ट, प. रमेश जोशी, प. भरत जोशी, प. दीपेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed