{"_id":"5a8f268a4f1c1ba2268bbe4f","slug":"51519330954-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे में आप भी बनें भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे में आप भी बनें भागीदार
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एक सजग नागरिक होने के नाते आप सभी शहर में स्वच्छता संबंधी सुविधाओं पर अपनी प्रतिक्रियाएं देकर नगर निगम देहरादून को स्वच्छ सर्वे की टॉप रैंकिंग में जगह दिला सकते हैं। टोल फ्री नंबर और सिटीजन फीडबैक पर आपकी प्रतिक्रिया नगर निगम के लिए बेहद मायने रखती है। सर्वे में 35 फीसदी नंबर आप लोगों की ही प्रतिक्रियाओं पर निर्भर हैं।
2018 का स्वच्छ सर्वेक्षण चार जनवरी से शुरू हो चुका है। सर्वे देशभर के प्रमुख 4041 शहरों में हो रहा है। इसमें दून भी शामिल है। पिछले साल देहरादून को 316वीं रैकिंग मिली थी। 2018 का सर्वे चार हजार नंबरों का है। तीन चरणों में सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देहरादून में दूसरे चरण की टीम पहुंचकर नगर निगम की ओर से स्वच्छता संबंधी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रही है। सर्वे में नागरिक प्रतिक्रियाएं सबसे अहम हैं। इसके तहत 35 फीसदी यानी 1400 नंबर मिलने हैं।
नागरिक प्रतिक्रिया के लिए आम शहरी की जागरुकता जरूरी है। आप भी टोल फ्री नंबर 1969 पर कॉल कर या ऑनलाइन स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के सिटीजन फीडबैक पेज पर जाकर शहर की सुविधाओं पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। नागरिक सुविधाओं से संबंधित छह सवालों का जवाब आपको हां या ना में देना है। प्रतिक्रिया देने के लिए आपकी उम्र 15 साल से अधिक होनी चाहिए। आपको अपने शहर का पिन कोड 248001 भी दर्ज करना या बताना होगा। इसी के आधार पर आप प्रतिक्रिया दे पाएंगे।
विज्ञापन
--
इन सवालों पर देनी है प्रतिक्रिया
1. क्या आप जानते हैं आपका शहर स्वच्छता रैंकिंग-2018 में भाग ले रहा है?
2. क्या पिछले साल की तुलना में आपका क्षेत्र साफ हुआ है?
3. क्या आपने सार्वजनिक कूड़ेदान का प्रयोग करना शुरू कर दिया है?
4. आप घर से अलग-अलग कचरा एकत्र करने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं?
5. क्या अब शौचालयों की संख्या बढ़ने से खुले में शौच कम हो गया है?
6. क्या सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय अब अधिक साफ हैं?
--
शहर के लोगों में जागरुकता की कमी है, जिसके चलते नागरिक प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे हैं। शहर के लोगों को जन सुविधाओं पर अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर देनी चाहिए। -नीरज जोशी, उपनगर आयुक्त, नगर निगम