फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर देनेे की मांग पर मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण से गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ रही है। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल भूपाल सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। धरना देकर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। भूपाल सिंह बोरा ने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण मिलने से सामान्य वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में भी भेदभाव हो रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। इस दौरान अनीता गोस्वामी, ऋषिकेश ओझा आदि मौजूद थे। वहीं, पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि जातिगत आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ देशभर में एक दिवसीय धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed