फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम के सामने भिड़े अफसर

डीएम के सामने भिड़े अफसर

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम के सामने भिड़े अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
श्रावण मास के कांवड़ मेला व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी दीपक रावत की ओस से बुलाई गई बैठक में मेला क्षेत्र में अतिक्रमण तथा कब्जों को लेकर प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारी भिड़ गए।
एसडीएम सदर ने सिंचाई विभाग अवैध दुकानें लगवाकर अतिक्रमण कराने का आरोप जड़ा। उन्होंने डीएम को बकायदा व्हाट्स्एप पर एक दुकान के किराये की रसीद भी दिखाई। इस रसीद पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी के दस्तखत होने बताए गए। आरोप का प्रतिवाद करते हुए सिंचाई खंड हरिद्वार के उप राजस्व अधिकारी एनएस कुंडरा ने जांच कराने की चेतावनी दी। डीआरओ ने कहा कि उनके किसी कर्मचारी ने रसीद काटी होगी तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तत्काल जांच कर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर एफआइआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक के बाद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह और डीआरओ एनएस कुंडरा ने कार्यालय पहुंच कर जांच की तो पाया कि विभाग ने ललतारौ रोड एक ऑटो स्टैंड की अनुमति मार्च 2017 तक दे रखी थी और उनके कर्मचारी ने अनुबंध के मुताबिक उसकी रसीद काटकर पैसा जमा कराया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन सुबह अतिक्रमण हटाता है और सिंचाई विभाग शाम को फिर अतिक्रमण करा देता है। उनके इस आरोप से सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह भी ताव में आ गए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी तथा राजनेता सिंचाई विभाग की मेला भूमि पर अतिक्रमण कराते हैं। डीआरओ ने जिलाधिकारी को बताया कि सिंचाई विभाग की पार्किंग पंतद्वीप में है। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 10 ढाबों और 20 छोटी दुकानों की अनुमति विभाग की ओर से दी गई है लेकिन वहां 150, 200 से अधिक दुकानें लगी हैं। प्रशासन और पुलिस सहयोग करें तो अवैध दुकानों को हटा देंगे। उन्होंने चंडीघाट में किए जा रहे अतिक्रमण का भी उल्लेख किया। कहा कि अतिक्रमण हटाते समय जब राजनीतिक दबाव पड़ता है तब अधिकारी खिसक जाते हैं और सिंचाई विभाग को अकेला छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम बोल, अब चलाओ अभियान
जिलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को शांत करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके सामने अभियान चलाओ, प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग को अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर उसे नीलाम कर अभियान में होने वाले खर्च की भरपाई करें। ईई ने बताया कि विभाग ने 29 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान का कार्यक्रम बनाकर जिलाधिकारी व एसएसपी को भेज दिया है। बैरागी कैंप से अभियान शुरू होगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र से चंडीघाट के अपस्ट्रीम से डाउनस्ट्रीम तक की सफाई करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व समन्वय हो तो मेला भूमि को कब्जों से मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed