फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   500 students got free health checkup

Dehradun News: 500 छात्रों ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Tue, 27 May 2025 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 27 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
500 students got free health checkup

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुभारती अस्पताल के सहयोग से दून ग्लोबल स्कूल, जमनपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 छात्र-छात्राओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ. अर्पणा और डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की। छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए। विद्यालय के चेयरमैन इमरान खान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। जब शरीर स्वस्थ होगा, तभी मस्तिष्क पूर्ण रूप से विकास करेगा। सभी छात्र संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और अनुशासित दिनचर्या अपनाएं। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और सुभारती अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. वीडी सेमवाल, डॉ. प्रीतिका, डॉ. अर्चना, डॉ. मुकेश, डॉ. जमाल मिर्जा, अमित चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed