फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   500 rs note reached in dehradun.

सोमवार से राजधानी में मिलने लगेंगे 500 के नए नोट

Sat, 26 Nov 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Nov 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
500 rs note reached in dehradun.
500 के नोट आने के बाद राहत की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में 500 रुपये के नए नोट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रिजर्व बैंक के पास देहरादून में भारी मात्रा में 500 के नए नोट पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बाजार में भी खुले पैसे का संकट भी खत्म हो जाएगा। सोमवार से बैंकों के एटीएम में 500 रुपये के नए नोट भी निकलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


देश भर में 2000 रुपये के नोट तो पहुंच गए, लेकिन देहरादून सहित कई शहरों में 500 रुपये का नोट नहीं पहुंच पाया। इस वजह से बाजार में खुले पैसे का संकट चल रहा है। वहीं, बैंकों के पास कैश की कमी शुक्रवार को भी रही। बैंक अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रिजर्व बैंक की करेंसी चेस्ट में पर्याप्त मात्रा में 500 रुपये के नोट पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सभी बैंकों को यह उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद सोमवार से ज्यादातर एटीएम से 500 रुपये का नया नोट निकलने लगेगा। इसके लिए एटीएम मशीनों का अपग्रेडेशन भी किया जा रहा है। बैंक शाखाओं में भी ग्राहकों को 2000 रुपये के साथ ही 500 रुपये के नोट भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बैंक बंद
नोटबंदी के बाद चल रही मारामारी के बीच आगामी दो दिन बैंक बंद रहेंगे। आज महीने का चौथा शनिवार और इसके बाद रविवार होने की वजह से बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। अब सोमवार को नियत समय पर बैंक खुलेंगे। 


जनधन खाते खुलवाने को अभियान
वित्त मंत्रालय ने देशभर के बैंकों को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के अभी तक जनधन खाते नहीं हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। लिहाजा शनिवार को छुट्टी के बावजूद पीएनबी, एसबीआई सहित कई बैंकों की ओर से जनधन खाते खोलने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पीएनबी की ओर से विकासनगर, सेलाकुई, लालतप्पड़ और पटेलनगर ब्रांच में जनधन के खाते खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed