फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   500 license Arms holder disappear

देहरादून से 500 लाइसेंस शस्त्र धारक गायब

Tue, 31 Jan 2017 11:50 AM IST
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
500 license Arms holder disappear
- फोटो : demo pic

शहर से 500 शस्त्र लाइसेंस धारक गायब हैं। पुलिस सत्यापन में यह शस्त्र धारक निर्धारित पतों पर नहीं मिले। ना ही पुराने पतों से उनका नया पता तस्दीक हो पाया है। इस कारण विधानसभा चुनाव से पहले शस्त्र जमा कराने के लिए उन्हें पुलिस नोटिस तामिल नहीं करा सकी है। ऐसे शस्त्र धारकों को एक फरवरी तक संबंधित थानों से संपर्क साधने का समय दिया गया है। ऐसा न करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


राजधानी में छह हजार के करीब लाइसेंसी शस्त्र निर्गत हैं। पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने को शस्त्र धारकों को नोटिस जारी किए थे। अब तक 3600 के करीब शस्त्र लाइसेंस थानों अथवा गन हाउस में जमा हो चुके हैं। कैंट, क्लेमेंटटाउन आर्मी क्षेत्र के अलावा बैंक गार्डों और फोरेस्ट के करीब 500 शस्त्रों को जमा न कराने की विशेष अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 500 के करीब ऐसे शस्त्र धारक पाए गए हैं, जिन्हें नोटिस तामिल नहीं हो पाए हैं। यह शस्त्र धारक अपने पतों पर नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार यह लोग काफी समय पहले दूसरे स्थानों पर चले गए थे। काफी माथापच्ची के बाद भी शस्त्र धारकों का नया पता उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ के बारे में तो देहरादून छोड़कर बाहर रहने की सूचनाएं हैं। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने ऐसे शस्त्र धारकों को एक फरवरी तक का समय दिया है। जो शस्त्र धारक शहर से बाहर हैं अथवा शहर में हैं, वह इस अवधि में पुलिस से संपर्क साधकर अपना पक्ष रख सकते हैं। 


पुराने पतों से गायब लाइसेंस शस्त्र धारकों को पक्ष रखने को एक फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि वह संपर्क नहीं करते तो पुलिस उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने को जिलाधिकारी को सामूहिक संस्तुति कर देगी। यही नहीं शस्त्र जब्त करने को कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।    
- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed