फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 women cheated in the name of getting loan

50 हजार का ऋण दिलाने के नाम पर 50 महिलाओं को ठगा

Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
50 women cheated in the name of getting loan
देहरादून। 50 हजार रुपये का ऋण दिलाने का लालच देकर करीब 50 महिलाओं को ठग लिया गया। बृहस्पतिवार को इसकी पोल खुली तो आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि नेहरू कालोनी की डिफेंस कालोनी में तीन दिन से दो ठग सक्रिय थे। यह खुद को एक फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारी बता रहे थे। इन ठगों ने महिलाओं को 50 हजार रुपये का ऋण दिलाने का लालच देकर झांसे में लिया। बताया कि ऋण की फाइल बनाने में करीब 2360 रुपये का खर्च आएगा। ऋण की चाह में महिलाओं ने बिना देर किए बताई गई राशि जमा कराव दी। ठगों ने बाकायदा महिलाओं को एक कार्ड दिया। बृहस्पतिवार को इन ठगों ने एक युवती को नौकरी पर रखकर डिफेंस कालोनी में महिलाओं के पास भेज दिया। शक पर लोगों ने युवती को कंपनी अधिकारियों को बुलाने को कहा। युवती ने फोन कर उन्हें मौके पर बुलाया। पहले तो उन्होंने आने की बात कही, लेकिन बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर सभी गायब हो गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायत पर नेहरू कालोनी पुलिस को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने तीन चार-दिन पहले नवादा माजरी में सवमान फाइनेंस प्राइवेट लि. के नाम से ऑफिस खोला था। यह ऋण दिलाने के नाम पर महिलाओं को ठग रहे थे। खुड़बुड़ा निवासी ज्योति शर्मा की तहरीर पर सवमान फ ाइनेंस लिमिटेड कंपनी के अज्ञात पदाधिकारियाें के खिलाफ ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed