फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 modi can't control corruption.

'पचास मोदी आ जाएं तब भी नहीं रुकेगा भ्रष्टाचार'

Tue, 26 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 26 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
50 modi can't control corruption.

हरिद्वार में मार्गदर्शक मंडल बैठक में देशभर से आए साधु-संतों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि ने कहा कि गंगोत्री से निकला जल उसी रूप में जब तक गंगा सागर में नहीं पहुंचता तब तक नमामि गंगे योजना सफल नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


वहीं वयोवृद्ध संत एवं पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि 50 मोदी मिलकर भी देश को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं कर सकते। उन्होंने राजनैतिक दलों द्वारा चंदा लेने को भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन


संरक्षक विहीन महसूस कर रहा हिंदू
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि संतों को विष पीने और अमृत बांटने का अधिकार दिया गया है, लेकिन देश का 85 प्रतिशत हिंदू यह महसूस करे कि उसका कोई संरक्षक नहीं तो यह दुर्भाग्य की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना पर उठाये सवाल

50 modi can't control corruption.

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा की गहराई लगातार कम हो रही है। प्रधानमंत्री से संतों को बड़ी आशा है, पर सरकार के मंथन में जो निकला, वह बताया क्यों नहीं जाता।

स्वामी दयानंद दास ने कहा कि ऋषिकेश में राफ्टिंग तत्काल बंद होनी चाहिए। यह राफ्टिंग गंगा के साथ शराबियों का खिलवाड़ है।

साध्वी प्रज्ञा, साध्वी मैत्रेयी, अध्यक्ष विशोकानंद आदि ने भी विचार रखे। प्रवीण भाई तोगड़िया ने मांग की है कि भारत सरकार गो हत्या बंदी का कानून लाए। कार्यक्रम का संचालन विहिप महामंत्री चंपतराय तथा उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed