फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   48 posts of ANM and MPHW created in the Health Department

Dehradun News: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू के 48 पद सृजित

Fri, 28 Nov 2025 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
48 posts of ANM and MPHW created in the Health Department
- विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने नवसृजित पदों को दी मंजूरी
विज्ञापन

- स्वास्थ्य उप केंद्राें में होगी नई तैनाती, दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू के 48 पद सृजित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है। प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों व एएनएम सेंटरों के लिए इन पदों के सृजित होने से वहां एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू की तैनाती की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार व टीकाकरण अभियान को मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है। सरकार ने राज्य के नौ जिलों में पूर्व से स्थापित 15 व नए प्रस्तावित आठ स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू के 48 पद सृजित कर दिए हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र कंसेरू में आईपीएचएस मानकों के तहत एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू के एक-एक पद स्वीकृत किए हैं। इन सभी 48 पदों के सृजन को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। इनमें एमपीएचडब्ल्यू के 24 पद आउटसोर्स के तहत स्वीकृत हैं। जबकि एएनएम के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

......
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू के नए पदों पर शीघ्र ही तैनाती की जाएगी। इससे लोगों को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल समेत टीकाकरण में उल्लेखनीय सुधार होगा। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed