{"_id":"5b65d0fa4f1c1bf6548b6b79","slug":"48-hours-heavy-rain-alert-in-uttarakhand-eight-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन आठ जिलों में होगी भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन आठ जिलों में होगी भारी बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़कें बनी तालाब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की आशंका को देखते हुए शासन को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने और एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बंद सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि, सीपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और पीएमजीएसवाई समेत अन्य एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन