फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   470 newly appointed office bearers of the Youth Congress will take the oath today

Dehradun News: युवा कांग्रेस के 470 नवनियुक्त पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

Fri, 01 May 2026 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
470 newly appointed office bearers of the Youth Congress will take the oath today
- राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन

- प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। युवा कांग्रेस के 470 नवनियुक्त पदाधिकारी शनिवार को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले संकल्प सभा में युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक सहित 470 नव नियुक्त पदाधिकारी पदभार संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शपथ के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में युवा कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों, चुनावी रणनीति व संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने के साथ फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed