फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   43 Bigha illegal plotting demolished on Nawabgarh Road

Dehradun News: एमडीडीए ने 43 बीघा अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
43 Bigha illegal plotting demolished on Nawabgarh Road
Iतीन स्थानों पर की एक के बाद एक कार्रवाई, प्राधिकरण का दावा, जारी रहेगा अभियानI
विज्ञापन


एमडीडीए की टीम ने विकासनगर तहसील क्षेत्र के बाढ़वाला, भीमावाला गुरुद्वारे के पास, नवाबगढ़ रोड पर 43 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। तीनों कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद तीनों ने साइट पर काम नहीं रोका था। शुक्रवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज की अगुवाई में एमडीडीए की टीम विकासनगर तहसील क्षेत्र के बाढ़वाला में आटा-चक्की के पास पहुंची। यहां 25 बीघा भूमि पर ओमप्रकाश जोशी अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने मकानों की नींव और कच्चे रास्ते को जेसीबी से तोड़ दिया। वहीं, भीमावाला गुरुद्वारे के पास मनोहर सिंह और मधुकर महावर के 10 बीघा में की जा रही प्लॉटिंग को धवस्त किया गया।




इसके बाद टीम ने नवाबगढ़ की ओर रुख गया। नवाबगढ़ रोड पर अक्षत गुप्ता के 8 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के रास्ते और नींव को ध्वस्त किया। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में जेई जितेंद्र मौर्या, जेई पीएमयू युगांत रावत, सुपरवाइजर अजय श्रीवास्तव, अमर लाल भट्ट और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed