फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4224 workers will get a gift of Rs 12.89 crore, special arrangements will be made in 191 CSCs.

Dehradun News: 4224 श्रमिकों को 12.89 करोड़ की सौगात 191 सीएससी में होगी विशेष व्यवस्था

Sat, 27 Dec 2025 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
4224 workers will get a gift of Rs 12.89 crore, special arrangements will be made in 191 CSCs.
-कर्मकार बोर्ड की योजनाओं के तहत सीएम पुष्कर धामी ने दी सौगात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिकों को 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि आवंटित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 191 कॉमन सर्विस सेंटर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। इसमें श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण व अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण कर रही है।
विज्ञापन


श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों की आजीविका के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर उनके कौशल विकास से भी जोड़ने का कार्य भी किया है। अब श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्लॉक तहसील एवं गांव स्तर में ही सीएससी के माध्यम से श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी हर सहायता एक ही स्थान पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मकार बोर्ड की ओर से अब तक 51 करोड़ रुपये की धनराशि छह माह में श्रमिकों एवं उनके परिजनों के खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है। पूर्व में कर्मकार बोर्ड ने श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ के आवेदन के लिए विकासखंड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया है। श्रम आयुक्त पीसी दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बोर्ड की ओर से निरंतर श्रमिकों के हित में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष राज्य संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड कैलाश पंत, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज, आईटी एक्सपर्ट दुर्गा चमोली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed