फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   42 village outside of the park scope

तोहफाः पार्क के दायरे से 42 गांव बाहर

Wed, 09 Oct 2013 08:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
42 village outside of the park scope

उत्तरकाशी जिले के उन 42 गांवों में विकास की नई राह खुलने जा रही है। अब तक गोविंद पशु विहार के दायरे में फंसे पड़े इन गांवों को प्रदेश सरकार ने पार्क क्षेत्र से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी हुए गोविंद विहार नेशनल पार्क के नोटीफिकेशन में ये गांव सेंचुरी क्षेत्र से बाहर दिखाए गए। इन गांवों के निवासियों की अरसा पुरानी मांग थी। उनका विकास प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन


अनुमति लेने की बाध्यता खत्म
किसी भी गतिविधि के लिए उन्हें पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अनुमति लेने की बाध्यता थी। इसके चलते सरकारी विकास योजनाओं का भी लाभ इन ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल केंद्र सरकार ने गोविंद विहार नेशनल पार्क को अनुमति देते हुए उसकी सीमाएं निर्धारित की थी। जिसका नोटीफिकेशन बुधवार को कर दिया गया। पार्क की सीमा से बाहर हुए 42 गांवों की करीब 18 हजार आबादी है।

सांसद रहते समस्या उठाई थी

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बताया कि टिहरी सांसद रहते उन्होंने इन ग्रामीणों की समस्या उठाई थी और तत्कालीन राज्य सरकार से इन गांवों को पार्क सीमा से बाहर करने की पैरवी की थी।


अब जाकर इसमें सफलता मिली है। पार्क सीमा से बाहर होने से इन गांवों में विकास को नया आयाम मिलेगा और अन्य गतिविधियां भी ग्रामीण कर सकेंगे।

इन गांवों को किया बाहर
रुपिन रेंज- सेवा, ग्यालगांव, मसरी, बरी, खन्ना, हडवाड़ी, गौंड़ी, सट्टा, भितरी, देवल, पुजेली, खनियातनी, नुरांण।
सुपिन रेंज- कोट गांव, सिंदरी, पाव मल्ला, पाव तल्ला, राकुड़ी, सुलकुंडी, जखोल, सावनी, धारा, पिताड़ी, रैबचा, कासला, राला, निवाड़ी, कला, नैटवाड़, गैरतड़ गांव, देवरा, स्वांण गांव, दनगण गांव, हल्टाड़ी।
सांकरी रेंज- सिरमा, सौड़, सांकरी, पीरा, कोसला, गंगाड़, कवांड़ी, ठाडमीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed