फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पाले में रपटकर सड़क पर पलटी बस, 10 लोग घायल

पाले में रपटकर सड़क पर पलटी बस, 10 लोग घायल

Thu, 27 Dec 2018 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पाले में रपटकर सड़क पर पलटी बस, 10 लोग घायल
चंबा (टिहरी)। सर्दियों के मौसम में सड़क पर जमा पाला लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नई टिहरी-चंबा मोटर मार्ग पर बादशाहीथौल में पाले में रपट कर एक बस सड़क पर पलट गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जाखणीधार से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नई टिहरी-चंबा मार्ग पर बादशाहीथौल तिराहे के पास पाले के कारण सड़क पर पलट गई। बस में 28 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना पुलिस और 108 सेवा मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में दस लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में स्वाति भट्ट (18) पुत्री राजेश कुमार निवासी हरिद्वार की आंख पर गहरी चोट लगने के कारण उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि रिया मलिक (19) पुत्री जितेंद्र मलिक रुड़की, सुधा पड़ियार (55) पत्नी वीर सिंह पड़ियार बौराड़ी, आशीष भंडारी (16) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी बीपुरम, अमन राणा (16) पुत्र विजेंद्र सिंह राणा बीपुरम, विजयलक्ष्मी गैरोला (51) पत्नी राधाकृष्ण गैरोला चंबा, रविशंकर पांडेय (48) पुत्र शिव प्रसाद पांडेय नरेंद्रनगर, अभिषेक उनियाल (16) पुत्र दिनेश उनियाल बीपुरम, शूरवीर सिंह (37) पुत्र महेंद्र सिंह नैनबाग, रिया गोदियाल (18) पुत्री राकेश गोदियाल देहरादून को 108 सेवा से सीएचसी चंबा में भर्ती कराया गया। सुधा पड़ियार और विजयलक्ष्मी गैरोला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य सभी 18 यात्री सकुशल अपने गंतव्य लौट गए। विधायक धन सिंह नेगी और शांति प्रसाद भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed