{"_id":"5bef2a96bdec2269c33c62c8","slug":"41542400662-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर निकाली प्रभात फेरी
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गोपाष्टमी के अवसर पर पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में कथा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मंदिर समिति की ओर से आयोजित कथा में प्रवचन देते हुए पंडित मगनानंद गोदियाल ने कहा कि गाय में 33 प्रकार के देवी देवताओं का वास है। गाय की पूजा और रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर भक्तों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी की।
कथा में प्रवचन देते हुए पंडित गोदियाल ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराने की सेवा शुरू की थी। कथा से पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रभात फेेरी निकाली गई। मंदिर की परिक्रमा कर शुरू हुई प्रभात फेरी गुरु रोड होते हुए दीपक चावला के निवास स्थान पर पहुंची। जहां पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। वहीं, भजन गायक तजेंद्र हरजाई, भूपेेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, चंद्रमोहन आनंद, ओमप्रकाश सूरी, गोविंद मोहन के छोटी-छोटी गइया छोटे-छोटे ग्वाल.., मानव तू अगर चाहे दुनिया झुका देगा.., गोपाल चले आओ नंद लाल चले आओ... आदि भजन सुन भक्त भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर अवतार उनियाल, यशपाल, विजय गोयल, लक्ष्मण दास, मनोज नागी, डोली, सुमन, उर्मिला रावत, गगन चांदना, अश्वनी, दिनेश सूरी, राकेश नंदा, मीना आदि मौजूद रहे।