फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नियुक्ति की मांग पर प्रशिक्षितों ने किया विधानसभा कूच

नियुक्ति की मांग पर प्रशिक्षितों ने किया विधानसभा कूच

Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग पर प्रशिक्षितों ने किया विधानसभा कूच
नियुक्ति की मांग पर प्रशिक्षितों ने किया विधानसभा कूच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। नियुक्ति समेत कई अन्य मांगों को लेकर बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बुधवार को विधानसभा कूच कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने पर पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद में प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए। इससे करीब चार घंटे तक यातायात ठप रहा।
नियुक्ति, माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा अनिवार्य करने और रिक्त पद भरने की मांगों के समर्थन में बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बुधवार को विधानसभा की ओर कूच कर दिया। इसके पहले प्रशिक्षित बेरोजगार धरनास्थल पर एकत्रित हुए और सीएमआई, आराघर, धर्मपुर चौक होते हुए नेहरू कॉलोनी तिराहे पर पहुंचे गए। प्रशिक्षित बेरोजगारों के विधानसभा की ओर जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले ही बैरिकेडिंग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो वे भड़क गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने कहा कि 2008 से उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। मांगों के समर्थन में बीते 151 दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा कई स्तरों पर आंदोलन और वार्ता के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं ले रही है। जगदीश चंद्र पांडे ने अब एक माह में मांगें पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में हरेंद्र खत्री, अर्जुन लिंगवाल, आलोक नैथानी, सुनील राज, मनमोहन सिंह, कौशल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
यातायात ठप होने से परेशान रहे लोग
बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के सचिवालय की ओर से जाने की सूचना पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर यातायात रोक दिया था। इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने से स्कूली बच्चे और अभिभावक भी जाम फंस गए। इसके अलावा सामान्य यातायात नेहरू कॉलोनी तिराहे से छह नंबर पुलिया की तरफ मोड़ दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया और करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed