फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से बेपटरी हुआ यातायात, 25 मार्गों पर आवागमन ठप

बारिश से बेपटरी हुआ यातायात, 25 मार्गों पर आवागमन ठप

Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बेपटरी हुआ यातायात, 25 मार्गों पर आवागमन ठप
बारिश से बेपटरी हुआ यातायात, 25 मार्गों पर आवागमन ठप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। लगातार बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं यातायात भी बेपटरी हो चुका है। जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार जिले के 25 मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है। वहीं जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा गंभीर है। हालांकि संबंधित कार्यदायी संस्थाएं व्यवस्था बनाने में जुटी हुई हैं।
जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक लंबीधार-किमाडी-देहरादून मार्ग, पौंधा मेहरकोट ग्रामीण मार्ग, कैंचीवाला रमसावाला मोटरमार्ग, आगली खड्ड दुधई ग्रामीण मोटर मार्ग पूरी तरह से बाधित है। इसके अलावा अस्थाई खंड साहिया के अंतर्गत मिनस-अटाल राज्य मोटर मार्ग, हैया अलसी ग्रामीण मोटर मार्ग, कंकनी पंजिया ग्रामीण मोटर मार्ग, संकनी पंजिया ग्रामीण मोटर मार्ग ठप हो चुका है। इसी तरह अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग चकराता अंतर्गत अपर कुल्हा ग्रामीण मोटर मार्ग, खारसी मोटर एवं अन्य जिला मार्ग, गौराघाटी से मानथात होते हुए ग्राम लावडी ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो चुका है। जलभराव की वजह से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अंतर्गत ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर-42 के बिंदाल नदी के किनारे वाली सड़क पर भी आवागमन बंद है। चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग, कोटी-डिमाउ से ग्राम सराडी तक का संपर्क मार्ग, डबाहू-क्यारी-कचटा ग्रामीण मार्ग, कालसी-बैराट खाई मार्ग से काहा-नेहरा-उनहा ग्रामीण मोटर मार्ग, साहिया-डामटा-समाल्टा-पानुवा मोटर मार्ग से मलेथा दातनू बडनू ग्रामीण मोटर मार्ग, लोहनबैंड-बबडीधार मोटरमार्ग पर भी आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

---
विधायक ने कसे अफसरों के पेच
देहरादून। बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को विधायक गणेश जोशी ने कुठालगेट और राजपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुठालगेट के खालागांव एवं राजपुर के चंद्रलोक बस्ती में भारी बारिश से प्रभावित घरों एवं सार्वजनिक मार्गों पर प्राथमिकता से कार्य कराने के लिए तहसीलदार सदर एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण में तहसीलदार मुकेश रमोला, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह, सुंदर सिंह कोठाल, मोनू कोठाल, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, अजय राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed