फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी के स्कूल की प्रबंधनकारिणी भंग करने के आदेश

मसूरी के स्कूल की प्रबंधनकारिणी भंग करने के आदेश

Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मसूरी के स्कूल की प्रबंधनकारिणी भंग करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मसूरी के एक निजी स्कूल की प्रबंधनकारिणी भंग करने के आदेश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने स्कूल से छात्राओं के जाने के मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया। अब शिक्षा विभाग में स्कूल की ओर से जमा अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
बृहस्पतिवार को बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की। द हिमालय पब्लिक स्कूल के खिलाफ मासिक शुल्क बढ़ोतरी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए उन्होंने आदेश दिए कि अभिभावकों और शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना शुल्क नहीं बढ़ाया जा सकता है। दूर सरला एकेडमी में भी शुल्क वृद्धि के खिलाफ आयोग ने निर्देश दिए कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेने और अभिभावकों की सहमति के बाद ही शुल्क में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

बिना इसके अगर ज्यादा शुल्क लिया गया तो इसे वसूली माना जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई भी स्कूल अवैध वसूली करेगा तो उसकी सोसाइटी का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। दूसरी ओर, मसूरी के एक स्कूल से छात्राओं के जाने के मामले में आयोग ने प्रबंधनकारिणी भंग करने के आदेश देते हुए नियमानुसार नई कार्यकारिणी बनाने को कहा है। सुनवाई के दौरान बाल आयोग के सदस्य शैलेंद्र शेखर करगेती, शारदा त्रिपाठी, सीमा डोरा, अनुसचिव कामिनी गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed