फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप

Sun, 08 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप
धनौरी। हजारा ग्रंट गांव को कोटमुरादनगर गांव से जोड़नेवाली पुलिया पिछले छह साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। 25 फुट की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 4 गांव के तकरीबन तीस हजार की आबादी को गांव पहुंचने के लिए तकरीबन तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इस पुलिया की मरम्मत को शासन से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति की ओर से वर्ष 1980 में कोटा मुरादनगर एव हजारा ग्रंट को जोड़ने वाली पुलिया व रास्ते में खड़ंजा का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद इस पुलिया से गांव हजारा ग्रंट, इंदरगढ़, टीहरा टोंगिया, खाला टिहरा गांव को जोड़ा गया था। पुलिया का निर्माण होने से ग्रामीणों को लगा था कि अब लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी। लेकिन पिछले 6 साल से ये पुलिया क्षतिग्रस्त है। अब ग्रामीणों को अतिरिक्त तीन किलोमीटर अधिक चलकर गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीण समरजीत, संजीत, अरविंद, कुर्बान, वाजिद, राहुल ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से पुलिया क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक भी पुलिया की सुध किसी ने नहीं ली। ग्रामीण राकेश चौधरी ने बताया इस पुलिया की मरम्मत के लिए कई वर्षों से जिला योजना व सांसद निधि के प्रस्ताव भेजे गए हैं। लेकिन अब तक भी इस मार्ग पर पुलिया के निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया अगर यह मार्ग चलने लायक बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

मोटर मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही उत्तराखंड शासन में प्रेषित किया जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-अरविंद सत्वारिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed