{"_id":"5b2573464f1c1bb16e8b8357","slug":"41529180998-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के लिए होगा 1100 बसों का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के लिए होगा 1100 बसों का अधिग्रहण
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 21 जून को प्रस्तावित योग कार्यक्रम में योग साधकों को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 1100 बसें लगाने की व्यवस्था कर रहा है। इसमें परिवहन निगम के अलावा निजी बस संचालकों की बसें शामिल होंगी।
परिवहन सचिव एवं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को एफआरआई में आयोजित योग कार्यक्रम में करीब 60 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन में राजधानी के अलावा विभिन्न जिलों से लोग पहुंचेंगे। इन लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए 1100 बसों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें 100 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी और आवश्यकता अनुसार सेवा में लगाई जाएंगी। बसों के बाबत सभी आरटीओ, एआरटीओ से बसों के नंबर, चालकों का ब्योरा (नाम-पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारियां मांगी गई हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शासन की मांग के अनुरूप बसों की व्यवस्था के बाबत सभी मंडलीय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।