{"_id":"5ac685714f1c1bcf618b5a8e","slug":"41522959729-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वार्डों में नए सिरे से लागू होंगी टैक्स की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 वार्डों में नए सिरे से लागू होंगी टैक्स की दरें
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम 60 वार्डों में नए सिरे से हाउस टैक्स की दरें लागू करेगा। इसे लेकर पांच पार्षदों की कमेटी गठित की गई। इस कार्य में निगम के कुछ कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर निगम बोर्ड की आखिरी बैठक में लिया गया।
मेयर विनोद चमोली ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से हाउस टैक्स की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसे लेकर अब हाउस टैक्स की नई दरें लागू की जाएंगी। इसके लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच पार्षदों की कमेटी गठित की गई है। इनमें धर्मपुर विस क्षेत्र से सुशील गुप्ता, मसूरी विस क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह कठैत, राजपुर विस क्षेत्र से विनय कोहली, कैंट विस क्षेत्र से अमिता सिंह और रायपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्षद कमली भट्ट को कमेटी में शामिल किया गया है। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारियों की टीम भी लगाई जाएगी। कमेटी जल्द ही सर्वे कार्य शुरू करेगी। सर्वे के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वर्तमान में करीब एक लाख गृहकर दाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। सर्वे के बाद क्षेत्रवार गृहकर की समान दरें लागू हो जाएंगी।