फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेल महाकुंभ में वेटरन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेल महाकुंभ में वेटरन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में वेटरन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में मंगलवार को वेटरन वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 35-45 और 45-55 आयुवर्ग में पुरुष व महिला वर्ग के वेटरन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित महाकुंभ में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 35-45 आयु वर्ग में पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दून के मोइन खान ने पहला, मनीष भट्ट ने दूसरा और ऊधमसिंह नगर के नवनीत संधु ने तीसरा स्थान कब्जाया। 1500 मीटर में देहरादून के दीनानाथ पहले, अल्मोड़ा के दिवान सिंह दूसरे व चंपावत के हेम भट्ट तीसरे, 400 मीटर दौड़ में देहरादून के अमित सैनी पहले, अल्मोड़ा के दीवान सिंह दूसरे और सुंदर सिंह तीसरे, लंबी कूद प्रतियोगिता में देहरादून के मोइन खान पहले, नवनीत सिंह संधु दूसरे व हरिद्वार के नितिन प्रताप तीसरे, चक्का फेंक में देहरादून के अनिल कुमार शर्मा पहले, हरिद्वार के सतीश कुमार दूसरे और देहरादून के प्रवीन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

35-45 आयु महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अल्मोड़ा की हीरा कनवाल पहले, देहरादून की रेनू शर्मा दूसरे, कविता शाह तीसरे स्थान, 1500 मीटर में देहरादून की वंदना सिंह पहले, नरगिस दूसरे, लीला तीसरे, गोला फेंक में हरिद्वार की संजू पहले, देहरादून की सुनैना दूसरे, कामिनी तीसरे, लंबी कूद में अल्मोड़ा की हीरा कनवाल पहले, देहरादून की नरगिस दूसरे, कविता शाह तीसरे और चक्का फेंक में हरिद्वार की संजू पहले, देहरादून की रेनू दूसरे व सुनैना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

45-55 पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देहरादून के प्रवीन जौली पहले, हरिद्वार के त्रिवेणी यादव दूसरे, देहरादून के एससी चौहान तीसरे, गोला फेंक में देहरादून के पाकिंद्र्र पहले, संजय गैरोला दूसरे, संजीव कुमार तीसरे, 800 मीटर में हरिद्वार के त्रिवेणी यादव पहले, देहरादून के मुकेश राणा दूसरे, गोविंद राणा तीसरे, 400 मीटर में देहरादून के एससी चौहान पहले, नैनीताल के पूरन चंद दूसरे, देहरादून के सीके मुखिया तीसरे, चक्का फेंक में देहरादून के अनिल कुमार पहले, हरिद्वार के सतीश कुमार दूसरे और प्रवीन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उत्तरकाशी की ऊषा गुसांई पहले, देहरादून की सरोजनी थपलियाल दूसरे, लक्ष्मी तीसरे, 400 मीटर दौड़ में देहरादून की सोनल साह पहले, अल्मोड़ा की नीमा दूसरे, पुष्पा तीसरे और 800 मीटर में अल्मोड़ा की संगीता वर्मा पहले, देहरादून की पुष्पा पोखरियाल दूसरे व सरोजनी थपलियाल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed