फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल के लिए -- लोगो...अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट-compat

गढ़वाल के लिए -- लोगो...अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट-compat

Wed, 27 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल के लिए  --  लोगो...अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट-compat

विज्ञापन
देहरादून/कर्णप्रयाग। नौ से 15 अक्तूबर तक चमोली जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले शिविरों में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच कर दवाएं भी देंगे। मरीजों की पैथोलॉजी और कुछ रेडियोलॉजी जांचें भी मुफ्त की जाएगी। मुख्यमंत्री नौ अक्तूबर को थराली में शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद अलग-अलग दिन कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। शिविरों में लोगों के आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।
वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय स्वास्थ्य महाभियान की शुरूआत नौ अक्तूबर को थराली से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों होगी। उनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. नवीन बलूनी और डॉ. केएस पंवार भी अलग-अलग शिविरों में मौजूद रहेंगे। वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत व कार्यकारी सचिव मनोज चन्दोला ने बताया कि सात दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में हिमालयन अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं देंगे। साथ ही मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत खून की कई अन्य जांचें भी होंगी। ब्लॉक प्रमुख थराली राकेश जोशी, देवाल उर्मिला बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता देवी जोशी, सुशील रावत, सुरपाल सिंह रावत, प्रीतम सिंह रावत, उमेश पुरोहित, सुलेमान अहमद, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, महावीर बिष्ट, अमित रावत, गुड्डू फरस्वाण, आशु रावत, दर्शन दानू, राजा चौहान, नवीन चन्दोला, खिलाफ सिंह बिष्ट, अवतार सिंह फरस्वाण, विजेंद्र रावत, देवेंद्र नेगी ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

..................
लंगासू में भी तैयारियां तेज
14 अक्तूबर को जीआईसी लंगासू, कर्णप्रयाग में होने वाले शिविर के लिए तैयारियां तेज हो गई है। शिविर आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों ने अपनी सहमति दी है। जीआईसी लंगासू के पीटीए अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मैखुरी, लंगासू व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, प्रधान रेखा नेगी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
..............................
शिविर कार्यक्रम व स्थल::
नौ अक्तूबर- सीएचसी, थराली
10 अक्तूबर- फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, ग्वालदम
11 अक्तूबर- पीएचसी, देवाल
12 अक्तूबर- पीएचसी, नारायणबगड़
13 अक्तूबर- सीएसची, गैरसैण
14 अक्तूबर- जीआईसी, लंगासू
15 अक्तूबर- सीएचसी, गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed