{"_id":"595924074f1c1b3c238b499d","slug":"41499014151-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर (ब्यूरो)। यमकेश्वर ब्लाक के नालीखाल-बंचूरी मोटर मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे महिंद्रा पिकअप नाथूखाल से गहड़खाल (रोतगांव) जा रही थी। सड़क पर बंचूरी के पास अचानक वाहन 500 मीटर खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने और चीख पुकार की आवाज जैसे ही बंचूरी के ग्रामीणों ने सुनी, सभी ग्रामीण घटनास्थल की और भागे। ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें वाहन में सवार ग्राम मवासा नाथूखाल निवासी धनवीर सिंह (37) पुत्र छगट सिंह और उसी गांव का रहने वाला प्रेम सिंह (38) पुत्र पृथ्वी सिंह की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके हो गई। ग्रामीणों ने घायल डबोली गांव निवासी राजेंद्र मोहन डबराल (37) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंचूरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 से कोटद्वार अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार यमकेश्वर सुनील कुमार, राजस्व उप निरीक्षक मो. रिजवान तथा राजस्व उप निरीक्षक चंद्रमोहन जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गए धनवीर सिंह तथा प्रेम सिंह को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवाया।