फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट

पेयजल संकट

Sun, 25 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
कोटद्वार। सतपुली तहसील के जजेड़ी गांव की आधी आबादी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रही है। तीन दशक पूर्व गांव में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पटोटी गदेरे से बनी तीन किमी लंबी पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नाकाम सिद्ध हो रही है। पेयजल से वंचित गांव की आधी आबादी ने पेयजल योजना के पुनर्निर्माण की मांग शासन-प्रशासन से लगाई है। ग्रामीणों को क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पेयजल योजना के पुनर्गठन का भरोसा दिलाया है। मंत्री ने गांव के ऊंचाई वाले हिस्से में बसे परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप पैनल लगाकर पानी लिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जजेड़ी के प्रधान भगवती प्रसाद का कहना है कि तीन दशक पूर्व गांव के लिए बनी तीन किमी लंबी एकल ग्राम पेयजल योजना का निर्माण जल संस्थान ने कराया था, जिसे बाद में स्वैप योजना में शामिल कर लिया गया। विभागीय अनदेखी के चलते इस योजना से ऊंचाई वाले हिस्से में बसे आधे से अधिक परिवारों तक पानी नहीं पहुंच सका। ऊंचाई वाली आबादी और स्कूल तक पानी पहुंचाने के लिए जल संस्थान पौड़ी की ओर से सोलर पंप पैनल का प्रस्ताव तैयार करवाया गया, जिसके लिए धनावंटन न होने से योजना अधर में लटक गई। ग्रामीण महेशानंद जोशी, शिवप्रसाद घनसेला, बृजमोहन लखेड़ा और मस्तराम बडोला का कहना है कि योजना से गांव के निचले इलाके में बसे 15-20 परिवारों को पानी मिल पा रहा है। ऊंचाई में बसे परिवारों को पानी के लिए एक किमी दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल से वंचित परिवारों के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाने की मांग की है। प्रधान भगवती प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र भ्रमण पर आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जल निगम पौड़ी को सोलर पंप पैनल योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जजेड़ी गांव की योजना स्वैप के तहत ग्राम पंचायत के अधीन है। गांव के भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने योजना के पुनर्गठन के निर्देश जल निगम पौड़ी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव सैनी, सहायक अभियंता जल संस्थान उपखंड सतपुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed