{"_id":"5945705b4f1c1b48298b4717","slug":"41497722971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों का प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जीएसटी के विरोध में शनिवार को कपड़ा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कपड़े पर से पांच प्रतिशत जीएसटी हटाने की मांग उठाई।
रुड़की क्लाथ एसोसिएशन के बैनर तले कपड़ा व्यापारी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बीटीगंज बाजार में एकत्रित हुए। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि अब ज्यादातर लोग सिले सिलाए कपड़े पहन रहे हैं। ऐसे में कपड़ा व्यवसाय दिनोंदिन गिरता जा रहा है। इस पर जीएसटी लगाने से कपड़ा व्यापारियों की कमर टूट जाएगी। बीटीगंज में धरना प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष फकीरचंद गोगिया, महामंत्री सुभाष सखूजा, अशोक खंडेलवाल, नरेंद्र कुकरेजा, सुरेश गेरा, अरविंद कश्यप, संजय गर्ग, प्रवीण मेहंदीरत्ता आदि उपस्थित थे।