{"_id":"5e035dbc8ebc3e87a511a4dc","slug":"400-kg-of-restricted-meat-recovered-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: भगवानपुर में पुलिस का छापा, 400 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: भगवानपुर में पुलिस का छापा, 400 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
Thu, 26 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:38 AM IST
सार
- आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
- हलजौरी के पास जंगल में कर रहे थे गोकशी, तलाश जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने बलजौरी गांव के पास जंगल में छापामारी की। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 400 किलो प्रतिबंधित मांस और और गोकशी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस बुधवार सुबह चार बजे गोकशी की सूचना पर बलजौरी जंगल पहुंची थी। पुलिस को देख चारों आरोपी रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अलीम पुत्र सलीम, कलीम पुत्र सलीम, कलीम पुत्र इमामी और अहसान पुत्र इशास निवासी सिकरौढ़ा, भगवानपुर के के रूप में की। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई प्रवीण रावत समेत सिपाही अमित शर्मा, करण और कुलवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
जौरासी में गोमांस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
गो संरक्षण स्क्वायड हरिद्वार की टीम ने गोकशी की सूचना पर जौरासी गांव के जंगल में छापामारी की। इस दौरान टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने पिता-पुत्र के पास से 130 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गो संरक्षण स्क्वायड हरिद्वार की टीम को मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि जौरासी गांव के जंगल में एक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ गोकशी कर रहा है। सूचना मिलते ही रात में टीम गांव पहुंची और आरोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस को देख एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 130 किलो ग्राम गोमांस, दो कुल्हाड़ी, तीन छुरी व तराजू समेत अन्य सामान बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गोकशी में मुजाहिर पुत्र अब्दुल अजीज और जुुनैद पुत्र मुजाहिर निवासी जौरासी जबरदस्तपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि जुबैर पुत्र मुजाहिर फरार हो गया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में गो संरक्षण स्क्वायड टीम के एसआई शरद सिंह समेत सिपाही राजेंद्र, प्रवीण खत्री, योगेश व वर्षा शामिल रहे।