हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के ब्लड सेंटर और हेल्प एज संस्था की ओर से तपोवन ऋषिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
बुधवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संस्था से जुड़े लोगों और व्यापारियों ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड सेंटर की टीम ने 40 यूनिट रक्त एकत्र किया। ब्लड सेंटर के डॉ. विशेष धवन ने शिविर में आए लोगों को रक्तदान को लेकर जागरूक करते हुए इसके लाभ बताए। कहा कि ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदाताओं को हेपेटाइटिस बी और सी के अलावा सिफलिस, एचआईवी, मलेरिया, ब्लड ग्रुप व हिमोग्लोबिन के साथ स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए मरीज की जीवन की रक्षा के लिए रक्त का संकलन करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर केविन जार्ज, प्रदीप, केसी जोशी, मनोज सिंह रावत आदि उपस्थित थे। संवाद