फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games Mashal Yatra will begin on December 26 and pass through 13 districts Uttarakhand News

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी, 26 से मशाल यात्रा, 13 जनपदों से गुजरेगी

Sat, 21 Dec 2024 04:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों को उत्सव की तरह मनाने और जनता को खेलों से जोड़ने के लिए आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से गुजरेगी तो कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आमजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

विज्ञापन
38th National Games Mashal Yatra will begin on December 26 and pass through 13 districts Uttarakhand News
बैठक लेतीं खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव की तरह मनाने और खेलों के उत्साह से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से गुजरेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से गुजरेगी तो कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आमजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी
खेल मंत्री ने बैठक में सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। प्रचार अभियान टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, रेडियो और सोशल मीडिया के जरिये चलेगा। उन्होंने सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों में योग के पदार्पण से ओलंपिक की मुहिम चढ़ेगी परवान, देवभूमि के लिए दोहरी खुशी

सरकार राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा कराई जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा आमजन को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। - रेखा आर्या, खेल मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed