फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   380 hectares of agricultural land will be irrigated in Vikasnagar with a Rs 16 crore scheme.

Dehradun News: विकासनगर में 16 करोड़ की योजना से सिंचित होगी 380 हेक्टेयर कृषि भूमि

Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
380 hectares of agricultural land will be irrigated in Vikasnagar with a Rs 16 crore scheme.
भविष्य में विकासनगर विकासखंड के कंडी क्षेत्र के गांवों में सिंचाई की समस्या नहीं रहेगी। इन गांवों के लिए तैयार की जा रही लिफ्टिंग सिंचाई योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक माह में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे करीब 380 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। वर्तमान में खेती बारिश पर आधारित है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि क्षेत्र की भूमि बेहद उपजाऊ है। यदि किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी तो उत्पादन बढ़ेगा। इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को देखते हुए शासन ने करीब 16 करोड़ की लागत की योजना को स्वीकृति प्रदान की थी। वर्ष 2017-18 में इसका काम शुरू हुआ था। योजना से पपडियान, भूड़, तौली, लांघा, पष्टा, पीपलसार, पसोली, डूंगा, डूंगाखेत समेत 10 से अधिक गांवों की कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके तहत पानी को कटापत्थर नहर से लिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक अभियंता नलकूप खंड सिंचाई विभाग किंसुक गोयल ने कहा कि योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में स्टार्टर पैनल का काम चल रहा है। टैंकों की टेस्टिंग शेष है। पंप हाउस का निर्माण किया जा चुका है। एक माह में योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed