फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38 thousand rupees were stolen from the account in the name of online shopping

Dehradun News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर खाते से 38 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 14 Aug 2024 03:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
38 thousand rupees were stolen from the account in the name of online shopping
I
विज्ञापन

IIफैक्टरीकर्मी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू
I
I
I
Iऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर एक फैक्टरीकर्मी के खाते से 38 हजार की रकम उड़ा ली गई। आरोपी ने लिंक भेजकर झांसा दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी अजब सिंह एक फैक्टरी में कर्मचारी हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से कपड़े मंगाने के लिए सर्च किया। कई बार प्रयास करने के बावजूद भी ऑर्डर नहीं कर पाया। इसके बाद उसने गूगल पर कंपनी का मोबाइल नंबर ढूंढा। उस मोबाइल नंबर पर फोन किया और अपनी समस्या बताई। इस पर उसने फैक्टरी कर्मचारी को बताया कि इस समय किसी तकनीकी वजह से वह ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। उसने फैक्टरीकर्मी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

I
Iउसने बताया कि इस लिंक को ओपन करने के बाद वह अपने सामान का ऑर्डर आसानी से कर सकते हैं। उसकी बातों में आकर फैक्टरीकर्मी ने मोबाइल के व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खोलते ही खाते से 38 हजार की रकम साफ हो गई। खाते से रकम की निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया तो फैैक्टरीकर्मी को ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed