{"_id":"6349bfebef45d729c94acce1","slug":"35-thousand-people-will-soon-be-solved-city-news-drn425596389","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार लोगों को पेयजल संकट से जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार लोगों को पेयजल संकट से जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड गढ़ी क्षेत्र में रह रहे करीब 35 हजार लोगों को पेयजल संकट से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। जल निगम द्वारा गढ़ी-डाकरा पेयजल योजना के तहत शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।
जल निगम के अफसरों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो 10 दिन के अंदर शुभारंभ कर दिया जाएगा। कैंट क्षेत्र गढ़ी में रह रहे लोग लंबे अरसे से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में लोगों को ज्यादा परेशानियां होती है। कभी भी समय से लोगों को पानी नहीं मिलता है। इसको लेकर आए दिन कैंट कार्यालय में क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करते हैं। समस्या को देखते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कुछ साल पहले ओवरहेड टैंक की घोषणा की थी। इसके बाद जल निगम ने गढ़ी-डाकरा पेयजल योजना के तहत करीब चार करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के साथ एक ओवरहेड टैंक और दो ट्यूबवेल लगाने का काम पूरा कर लिया है।
पेयजल संकट की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इसको लेकर कई बार मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की गई। मंत्री ने समस्या को देेखते हुए ओवरहेड टैंक लगाने की घोषणा की थी। निश्चित तौर पर इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
क्षेत्र में पानी की समस्या कई सालों से है। नए ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल लगने से लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। लोगों की समस्या को देखते हुए बहुत जल्द शुभारंभ होना चाहिए। क्षेत्र में एक और ओवरहेड टैंक का निर्माण की जरूरत है।
ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मौसम ने साथ दिया तो 10 दिन के भीतर शुभारंभ हो जाएगा। टैंक निर्माण में फिनिशिंग का कार्य शेष रह गया है। बारिश नहीं हुई तो शेष कार्य दो से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा।