फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   35 percent construction of Barkot community

Dehradun News: बड़कोट सामुदायिक बायोगैस प्लांट का 35 प्रतिशत निर्माण पूरा

Thu, 23 May 2024 04:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
35 percent construction of Barkot community

विज्ञापन
विकासखंड डोईवाला की ग्राम पंचायत बड़कोट में सामुदायिक बायोगैस प्लांट का 35 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। बायोगैस प्लांट में डाइजेस्टर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बायोगैस प्लांट शुरू होने से ग्रामवासियों को सस्ता ईंधन और प्रदूषण रोकने के साथ ही सस्ती खाद भी उपलब्ध हो सकेगी।



केंद्र सरकार की गोबरधन योजना के तहत ग्राम पंचायत बड़कोट में पांच हजार वर्ग फीट में सामुदायिक बायोगैस प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। 85 घनमीटर के डाइजेस्टर का निर्माण पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में गैसहोल्डर, स्लरी मिक्सिंग टैंक, आउटलेट टैंक, ओवर फ्लो टैंक और गैस वितरण पाइप लाइन के कार्य को पूरा किया जाएगा। सामुदायिक बायोगैस प्लांट से 15 घरों को कनेक्शन देकर गैस की सप्लाई की जाएगी। बता दें कि जिले की बड़कोट ग्राम पंचायत में पहला सामुदायिक बायोगैस प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


---



बायोगैस प्लांट पर 50 लाख का बजट होगा खर्च

स्वजल परियोजना की ओर से बायोगैस प्लांट पर 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। प्लांट के लिए किसानों से गोबर की खरीद होगी। जबकि बायोगैस प्लांट से निकलनी वाली गुणवत्तापूर्ण खाद किसानों को सस्ती दरों पर बेची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



सामुदायिक बायोगैस प्लांट का करीब 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्लांट का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने में भी बायोगैस प्लांट सहायक बनेगा। - सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed