{"_id":"682f8785be0ddf136f018f51","slug":"35-patients-of-vomiting-and-diarrhea-are-coming-to-chc-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-697411-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएचसी में रोज आ रहे उल्टी दस्त के 30 से 35 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएचसी में रोज आ रहे उल्टी दस्त के 30 से 35 मरीज
Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना उल्टी दस्त के 30 से 35 मरीज आ रहे हैं। वहीं, फिजिशियन के नियमित रूप से अस्पताल में न बैठने से मरीजों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग फिजिशियन के नियमित रूप से अस्पताल में सेवा देने की मांग कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट के संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सीएचसी में रोजाना 30 से 35 लोग उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मेडिकल अफसर मरीजों को देखने के बाद दवा भी लिख रहे हैं। वहीं, अस्पताल की ओपीडी 150 से 180 तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासी भीम दत्त वर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन लाल शर्मा, ज्ञान सिंह राय, बलवीर सिंह राठौर, बिरेंद्र लाल, इंदर सिंह ने बताया कि फिजिशियन की तैनाती सीएचसी में हुई है। कहा कि फिजिशियन को नियमित रूप से साहिया में सेवा देनी चाहिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण सामान्य उल्टी दस्त के मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिला अस्पताल, विकासनगर में वैकल्पिक व्यवस्था पर फिजिशियन की तीन दिन ड्यूटी लगाई गई है।