{"_id":"5b963252867a557ed1018525","slug":"35-kg-python-found-at-rishikul-vidhyapeeth-haridwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के ऋषिकुल में मिला विशालकाय अजगर, मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के ऋषिकुल में मिला विशालकाय अजगर, मच गई अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
python
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ में सोमवार को विशालकाय अजगर निकल आया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
अजगर को देखते ही बच्चे शोर मचाने लगे। शिक्षक योगेश पांडे बच्चों को शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को अजगर की सूचना दी।
क्षेत्र के रेंजर ने तुरंत अपनी टीम ऋषिकुल भेजी और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने बताया कि अजगर का वजन करीब 30-35 किलो था।
Trending Videos
कुछ दिन पहले जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी आ गया था अजगर
अजगर
- फोटो : file photo
कुछ दिन पहले जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर अजगर आने से हड़कंप मच गया था। बताया गया कि पास में मौजूद जंगल से उक्त अजगर एयरपोर्ट पर पहुंचा था।
जल्दी इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम के आने तक एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने किसी तरह अजगर को एक बोरे में बंद कर दिया था।
जिसके बाद अजगर को वन कर्मियों को सौंप दिया गया। वन कर्मियों ने अजगर को सुरक्षित जंगल में ही छोड़ दिया था।
जल्दी इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम के आने तक एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने किसी तरह अजगर को एक बोरे में बंद कर दिया था।
जिसके बाद अजगर को वन कर्मियों को सौंप दिया गया। वन कर्मियों ने अजगर को सुरक्षित जंगल में ही छोड़ दिया था।