{"_id":"5a11ce334f1c1bd9798bd83f","slug":"33rd-national-junior-athletics-championship-aadish-won-gold-and-make-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: उत्तराखंड के आदिश ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: उत्तराखंड के आदिश ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में चल रही 33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के आदिश घिल्डियाल ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तीन गोल्ड मेडल हो गए हैं। वहीं टीम कुल सात मेडल अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन
आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय मंगलगिरी, विजयवाड़ा में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। आदिश ने अंडर-16 बालक वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
आदिश कुल 18.05 मीटर शॉट पुट फेंकने में सफल रहे। उन्होंने 17.91 मी के पिछले नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके पहले शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अनु कुमार ने अंडर-16 वर्ग की 400 मी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन स्पोर्ट्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि की अंडर-16 खिलाड़ी अंकिता ध्यानी ने 2000 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन