{"_id":"64e518d4f32c0a597a039347","slug":"337-lakh-cheated-from-ongc-officials-in-the-name-of-holiday-package-dehradun-news-c-5-drn1037-228532-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बदमाशों में झांसे में आए ओएनजीसी अधिकारी, हॉलीडे पैकेज के नाम पर लाखों की चपत के हो गए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बदमाशों में झांसे में आए ओएनजीसी अधिकारी, हॉलीडे पैकेज के नाम पर लाखों की चपत के हो गए शिकार
Wed, 23 Aug 2023 02:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:50 PM IST
सार
बदमाशों के बिछाए जाल में फंसकर ओएनजीसी के अधिकारियों पर लाखों रुपये की चपत लग गई। परेशान अधिकारी कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन अब वह फोन भी नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीडे पैकेज के नाम पर ओएनजीसी के दो अधिकारियों से ठगी हो गई। ठगों ने उनसे कुल 3.37 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि रियाजउद्दीन निवासी कांवली रोड ओएनजीसी में प्रबंधक सुरक्षा के पद पर तैनात हैं।
उन्हें एक कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम मेमन बताया और उसने एक हॉलीडे पैकेज देने की बात कही। यह पैकेज लेकर वह गत 14 अगस्त को उनके घर आया। उसके साथ शोएब नाम का युवक भी था। मेमन का कहना था कि उसने ओएनजीसी के कई अधिकारियों को पैकेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें एक कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम मेमन बताया और उसने एक हॉलीडे पैकेज देने की बात कही। यह पैकेज लेकर वह गत 14 अगस्त को उनके घर आया। उसके साथ शोएब नाम का युवक भी था। मेमन का कहना था कि उसने ओएनजीसी के कई अधिकारियों को पैकेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chandrayaan-3: सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई गंगा आरती, सीएम धामी बोले- अब चंदा मामा हमारे पास होंगे
विज्ञापन
अधिकारी ने यह पैकेज ले लिया, जिसके लिए उनसे 1.62 लाख रुपये लिए गए। यह रकम उन्होंने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दी, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं दी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो युवक अखिल और हर्ष उनके साथ दूसरे अधिकारी वाई सुब्बाराव के घर गए और उनसे 1.75 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि अब युवक उनका फोन नहीं उठा रहे हैं।